आइये उड़ते एहसासों का ये खेल देखिये
उखड़ती सांसों का ये मेल देखिये
क़द्र किए गए रिश्तों का उड़ता माखौल देखिये
शिद्दत का सिला देखिये
मोहब्बत का गिला देखिये
देखिये इब्तेदा ए इश्क़ की आग देखिये
इन्तहां ए इश्क़ में बुझा हुआ चराग़ देखिये
रिश्तों के नाम पर हथेली में मेरे ख़ाक देखिये
देखिये मेरे दिल का सुलगता राख़ देखिये
देखिये दिल का ये मेला देखिये
यादों का झमेला देखिये
देखिये मेरे रूहानी एहसासों का खेला ये देखिये
बातें कहां हुईं ख़त्म ये देखिये
इश्क़ का उभरता हुआ ज़ख्म ये देखिये
देखिये हमारे हर्फ़ों और एहसासों की नुमाइश देखिये
मेरे सामने मेरी मरती हुई ख़्वाहिश देखिये
The best as always
ReplyDeleteवाह क्या बात है...
ReplyDeleteWaahh
ReplyDelete